क्या BJP सरकार किसी कांग्रेस प्रवक्ता को जज बनाने की सिफारिश करेगी? कांग्रेस ने उठाया सवाल

कांग्रेस नेता अनंत गाडगिल ने पूछा है कि क्या भाजपा सरकार कभी उनकी पार्टी के किसी प्रवक्ता को हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश करेगी? क्या है पूरा मामला जानिए।

BJP vs Congress Over Judge Appointment: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा वकील और पूर्व भाजपा प्रवक्ता आरती साठे को बॉम्बे हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश करने की खबरों के बाद विवाद छिड़ गया है। इसे लेकर कांग्रेस बीजेपी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता अनंत गाडगिल ने पूछा है कि क्या भाजपा सरकार कभी उनकी पार्टी के किसी प्रवक्ता को हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश करेगी? उधर, भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि वह 2023 में पार्टी से इस्तीफा दे चुकी हैं।

क्या BJP सरकार किसी कांग्रेस प्रवक्ता को जज बनाने की सिफारिश करेगी? कांग्रेस ने उठाया सवाल

कांग्रेस ने पूछा बीजेपी से सवाल

पार्टी प्रवक्त गाडगिल ने एक बयान में कहा कि कुछ कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिष्ठित वकील हैं। उन्होंने पूछा, क्या भाजपा सरकार किसी कांग्रेस प्रवक्ता को न्यायाधीश बनाने की सिफारिश करेगी? अन्ना मैथ्यू बनाम सुप्रीम कोर्ट और कृष्णमूर्ति बनाम भारत संघ जैसे ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए गाडगिल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केवल राजनीतिक पृष्ठभूमि के आधार पर किसी उम्मीदवार को न्यायिक पद के लिए अनुशंसित किए जाने से अयोग्य नहीं ठहराया जाना चाहिए, लेकिन एक पूर्व पार्टी प्रवक्ता की नियुक्ति के नैतिक निहितार्थ बेहद चिंताजनक हैं।

End of Feed