Bharat Jodo Nyay Yatra: क्या राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे अखिलेश यादव? बोले- 'हमें न्यौता ही नहीं मिलता'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2024, 12:58 PM IST

Akhilesh Yadav on Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: अखिलेश यादव ने कहा, बड़े-बड़े आयोजन होते रहते हैं, लेकिन उन्हें भारत जोड़ो न्याय यात्रा(Bharat Jodo Nyay Yatra) में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला। उनके इस बयान के बाद यूपी में इंडिया गठबंधन को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

Akhilesh Yadav comment Bharat Jodo Nyay Yatra: : नीतीश कुमार के पाला बदल और बंगाल में ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सभी की नजरें उत्तर प्रदेश पर हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भले ही लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में इंडिया गठबंधन के अंदर सबकुछ ठीक होने का दावा कर रहे हों, लेकिन उनके बयान कई सवाल खड़े कर रहे हैं। पहले तो उन्होंने उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर एकतरफा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी और अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा(Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra)को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Akhilesh yadav

अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा(Bharat Jodo Nyay Yatra) का हिस्सा बनेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कई बड़े-बड़े आयोजन होते रहते हैं, लेकिन हमें निमंत्रण नहीं मिलता है तो क्या हम लोग अपने आप निमंत्रण मांगे। बता दें, पहले अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन होने की बात कही थी। हालांकि, उनका हालिया बयान कई सवाल खड़े कर रहा है।

End of Feed