कर्नाटकः BJP के लिए येदियुरप्पा आज भी अहम, चुनाव में आगे रख सकती है फेस; समझिए, क्यों रहे पहली पसंद

  • Authored by: अमित कुमार
  • Updated Mar 2, 2023, 06:19 PM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से चेहरा कौन होगा। चुनावी प्रक्रिया में बीजेपी किस चेहरे को आगे करेगी। सूत्रों के मुताबिक एक बार फिर केंद्रीय आलाकमान येदियुरप्पा के नाम और चेहरे से आगे बढ़ सकती है।

दक्षिण के सूबों में कर्नाटक ही पहला राज्य था जहां कमल खिला था। कर्नाटक में कमल खिलाने में येदियुरप्पा की भूमिका अहम थी। ये बात अलग थी कि कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस ने भी सरकार बनायी। लेकिन येदियुरप्पा की रणनीति के सामने कांग्रेस-जेडीएस के कद्दावर चेहरे नाकाम हुए और एक बार फिर वो सीएम बनने में कामयाब हुए थे। हालांकि सरकार की कमाम बसव राज बोम्मई के हाथ में है। कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी को एक ऐसे चेहरे की तलाश है कि जिसकी स्वीकार्यता ना सिर्फ बीजेपी में हो बल्कि जनमानस में भी हो। सूत्रों के हवाले से खबर कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जल्दी बड़ी घोषणा कर सकती हैं।

yediurappa

कर्नाटक बीजेपी के कद्दावर चेहरे और कर्नाटक के पूर्व सीएम

सूत्रों के हवाले से कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस बार भी कर्नाटक विस चुनाव की कमान येदियुरप्पा के जिम्मे रह सकती है। उन्हें चुनाव प्रचार समिति का चीफ बनाया जा सकता है। बीजेपी सूबे के इलेक्शन पीएम मोदी के चेहरे के साथ उन्हें भी आगे रखगी। ऐसे में स्पष्ट तौर पर समझा जा सकता है कि भले ही वह सीएम पद पर न रहें, मगर पार्टी उनके नाम और चेहरे को चुनाव में आगे ही रख सकती है।

End of Feed