मौत के 12 साल बाद क्यों मचा शीना बोरा की हड्डियों के लिए हंगामा? सीबीआई कार्यालय में मिले अवशेष; जानें पूरा मामला

Sheena Bora Murder: साल 2012 में हुआ शीना बोरा मर्डर केस एक बार फिर से चर्चा में है। हाल ही में दावा किया गया था कि शीना बोरा की हड्डियां और अवशेष गायब हो गए हैं। हालांकि, अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। हत्या के मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी अब जमानत पर बाहर हैं। हत्या का यह मामला 2015 में सामने आया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2012 में हुई थी शीना बोरा की हत्या
  • हत्या का यह मामला 2015 में आया था सामने
  • मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी अब जमानत पर बाहर हैं

Sheena Bora Murder: शीना बोरा की कथित हड्डियों एवं अवशेषों का पता नहीं चल पाने की सूचना देने के कुछ सप्ताह बाद अभियोजन पक्ष ने बुधवार को निचली अदालत से कहा कि ये हड्डियां एवं अवशेष नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय में हैं। शीना बोरा (24) की 2012 में उनकी मां इंद्राणी मुखर्जी और अन्य ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। यह खुलासा उस दिन हुआ, जब निचली अदालत को मिले एक ईमेल में आरोप लगाया गया कि शीना की हड्डियां गायब नहीं हुई थीं, बल्कि वे एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ के पास हैं, जिसने उनकी जांच की थी और जो गवाह के तौर पर अदालत के सामने गवाही दे रहा था।

Sheena Bora

शीना बोरा की हड्डियां और अवशेष दिल्ली में सीबीआई कार्यालय में मिलीं

ईमेल में आरोप लगाया गया है कि इस गवाह ने अचानक बहुत संपत्ति अर्जित कर ली है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश एस पी नाइक निंबालकर ने बुधवार को अदालत में मौजूद बचाव पक्ष के वकीलों को ईमेल के बारे में जानकारी दी। इसे पढ़ने के बाद वकीलों ने कहा कि आरोप की जांच होनी चाहिए। इसके बाद न्यायाधीश ने केंद्रीय जांच एजेंसी से जवाब मांगा।

End of Feed