सिया ने केतन अग्रवाल से सगाई क्यों नहीं तोड़ी, क्यों उठाया खौफनाक कदम? अब हुआ खुलासा

सिया से सगाई कर चुके केतन की हत्या को शुरू में ट्रेकिंग दुर्घटना माना जा रहा था, 19 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले से कथित तौर पर गिरने के बाद उसकी मौत हो गई थी। अब मामले में नया खुलासा हुआ है...

Pune Ketan Agrawal Murder Case: पुणे में कथित केतन अग्रवाल मर्डर केस का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। सबके मन में यही सवाल है कि अगर सिया को केतन से शादी नहीं करनी थी, तो साफ-साफ बता क्यों नहीं दिया, क्यों केतन के साथ सगाई तोड़ने का फैसला नहीं लिया? पुलिस की पूछताछ में एक-एक कर सभी खुलासे हो रहे हैं। दरअसल, परिवार में बदनामी के डर से सिया गोयल ने कथित तौर पर केतन अग्रवाल से अपनी सगाई तोड़कर अपने साथी चेतन चौधरी के साथ भागने का फैसला नहीं किया। पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पूछताछ के दौरान चेतन से पूछा गया कि उन्होंने भागने का विचार क्यों नहीं किया और इसके बजाय केतन को कथित तौर पर क्यों मार डाला। चेतन के अनुसार, सिया सगाई तोड़कर चेतन के साथ भागने के पक्ष में नहीं थी, क्योंकि उसे लगता था कि ऐसा करने से उसके परिवार का अपमान होगा।

siya, ketan, chetan

सिया ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

18 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले के पास मौत

सिया से सगाई कर चुके केतन की हत्या को शुरू में ट्रेकिंग दुर्घटना माना जा रहा था, 19 जून को पुणे के पास लोहागढ़ किले से कथित तौर पर गिरने के बाद उसकी मौत हो गई थी। सिया ने उसके परिवार को बताया था कि वह ट्रेकिंग के दौरान फिसल गया था। हालांकि, पुलिस ने बताया कि किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी फुटेज ने जांच की दिशा बदल दी। फुटेज में कथित तौर पर एक नकाबपोश व्यक्ति केतन और सिया का पीछा करते हुए दिखाई दिया, जिससे जांचकर्ताओं को शक हुआ।

End of Feed