दिल्ली-NCR में अचानक क्यों हुई बारिश? दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम, जानें पहाड़ों से लेकर मैदानों तक का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 07:43 AM IST

Weather News: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के साथ मौजूद है। इसका असर उत्तर भारत के कई इलाकों में देखने को मिला है। इसी चक्रवाती परिसंचरण के कारण शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर से जुड़े इलाकों में अचानक से बारिश देखी गई थी।

Weather News: दिल्ली-एनसीआर में अचानक हुई बारिश के बाद हवाओं में ठंडक घुल गई है। धुंध की चादर छंटी है, इसके साथ ही तापमान में भी काफी गिरावट महसूस की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में एक दिन पहले अधिकतम तापामन 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पारा थोड़ा ऊपर जा सकता है।

Delhi Weather

मौसम का हाल

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज दिल्ली व एनसीआर के इलाकों में थोड़ा कोहरा देखा जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में हल्की-फुल्की बारिश की उम्मीद बनी हुई है।

End of Feed