AM-PM में अंतर नहीं समझते तो ये PMO कैसे चलाएंगे?', राहुल पर क्यों भड़क गए थे प्रणब मुखर्जी, शर्मिष्ठा ने बताया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2023, 10:31 AM IST

Sharmishtha Mukherjee Book: शर्मिष्ठा मुखर्जी की इस किताब ने कांग्रेस नेताओं एवं उनके पिता के रिश्तों के बारे में एक नई बहस छेड़ दी है। किताब में उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अपने पिता से मुलाकात की एक दिलचस्प घटना का भी जिक्र किया है।

Sharmishtha Mukherjee Book: कांग्रेस की परेशानियां खत्म नहीं हो रही हैं, अधीर रंजन चौधरी ने संसद में पार्टी की किरकिरी करवाई तो पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी की एक किताब भी कांग्रेस के लिए परेशानी की वजह बन रही है। प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी किताब 'प्रणब मॉय फादर' में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं। मुखर्जी की इस किताब ने कांग्रेस नेताओं एवं उनके पिता के रिश्तों के बारे में एक नई बहस छेड़ दी है। किताब में उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अपने पिता से मुलाकात की एक दिलचस्प घटना का भी जिक्र किया है।

rahul gandhi

राहुल गांधी और प्रणब मुखर्जी की फाइल फोटो।

शाम की जगह सुबह मिलने आए थे राहुल

किताब के मुताबिक शर्मिष्ठा कहती हैं, 'एक बार प्रणब मुखर्जी मुगल गार्डन में टहल रहे थे। उन्हें पूजा पाठ और अपनी मॉर्निंग वॉक में किसी तरह की खलल पसंद नहीं थी। उसी वक्त राहुल गांधी प्रणब मुखर्जी से मिलने आ गए। और बातचीत करने लगे। जबकि प्रणब मुखर्जी और राहुल गांधी की मीटिंग शाम को थी। राहुल गांधी की टीम ने गलती से शाम की जगह पर मीटिंग सुबह बता दी थी। प्रणब मुखर्जी ने इस पर कहा था कि अगर राहुल गांधी की टीम AM और PM में अंतर नहीं समझती तो एक दिन ये PMO कैसे चलाएंगे।'

End of Feed