के सी त्यागी में नीतीश कुमार ने क्यों जताया भरोसा,5 प्वाइंट्स में समझें

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 24, 2023, 12:13 PM IST

K C Tyagi News: जनता दल यूनाइटेड ने के सी त्यागी को विशेष सलाहकार के साथ साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी है। आखिर नीतीश कुमार के इस फैसले के पीछे की वजह क्या है इसे समझने की कोशिश करेंगे।

K C Tyagi News: आम चुनाव 2024 से पहले गैर बीजेपी दल गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दल मुखर तो हैं लेकिन विपक्ष का नेता कौन होगा इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव बीआरएस के जरिए ताल ठोंक रहे हैं तो पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इतना कहा कि जहां जहां कांग्रेस मजबूत है वहां टीएमसी साथ में है। लेकिन बंगाल में कांग्रेस के साथ किस तरह से गठबंधन होगा उस पर चुप्पी साध ली। इन सबके बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, और अपनी इस कवायद को अमली जामा पहनाने के लिए उन्होंने अपने पुराने साथी रहे के सी त्यागी पर भरोसा जताया है। के सी त्यागी, नीतीश कुमार के सपनों को किस हद तक साकार करने में कामयाब हो पाएंगे यह तो देखने वाली बात होगी। लेकिन जेडीयू ने के सी त्यागी को विशेष सलाहकार और पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।

के सी त्यागी और लल्लन सिंह ने क्या कहा

बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर के सी त्यागी ने कहा कि वो नीतीश जी के साथ हैं। 2024 के आम चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए वो पूरी कोशिश करेंगे कि गैर बीजेपी दल एक मंच पर आकर एनडीए के खिलाफ जनमत बनाएं।

End of Feed