शेर, बाघ या तेंदुआ...कैसे ये जंगली जानवर बन जाते हैं आदमखोर? समझिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 01:53 PM IST

आदमखोर हो जाने के बाद वे जंगल से बाहर निकल आते हैं और सटे और नजदीकी इलाकों में अपना कहर ढाने लगते हैं। ये इस दौरान इंसानों ही नहीं बल्कि कई बार मवेशियों को भी अपना टारगेट बना लेते हैं।

बिहार के पश्चिम चंपारण में नौ लोगों की जान लेने वाले एक आदमखोर बाघ का काम आखिरकार तमाम कर दिया गया। शनिवार (आठ अक्टूबर, 2022) को उसे गोली मारकर ढेर कर दिया गया। पर क्या आप जानते हैं कि एक जानवर के आदमखोर बन जाने के क्या मायने हैं, वह कैसे इस स्थिति में पहुंच जाता है? आइए, समझते हैं वजहें:

Tiger Man Eater

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

दरअसल, 'आदमखोर' शब्द अरबी के 'आदम' और फारसी के 'खोर' शब्द से मिलकर बना है। इसका मतलब 'आदमी को खाने वाला' से होता है, जबकि समानार्थी शब्दों की बात करें तो ये नरभक्षी, मनुष्यभक्षी या मानुषाशी हैं। सरल तरीके से समझें तो 'आदमखोर' शब्द का अर्थ उस व्यक्ति के लिए किया जाता है, जो इंसान को खाता हो या मानव को अपना आहार बना लेता हो।

End of Feed