देश

प्रधानमंत्री आखिर चुप क्यों हैं? उन्हें माफी मांगनी चाहिए- छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़के राहुल गांधी, घायलों से मिलने RML पहुंचे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) पर सीधे हमला बोलते हुए कहा है कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर पीएम को माफी मांगनी चाहिए।

Image

संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- Congress)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कल हुए छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सीधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Modi) पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि कल की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं? उन्होंने छात्रों से अभी तक माफी क्यों नहीं मांगी है। मीडिया से बात करने के बाद राहुल गांधी आरएमएल अस्पताल पहुंचे, जहां वो घायल छात्रों से मिले।

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर सीधा हमला

संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज वो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले, जहां उन्होंने छात्रों के मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की। ओम बिरला ने कहा कि वो सरकार ने इसपर पूछेंगे। राहुल गांधी ने कहा, "अब तो स्पीकर को भी सरकार से अनुमति लेनी पड़ रही है। बच्चों को मारा जा रहा है, पीटा जा रहा है। कल जो कुछ हुआ, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक माफी तक नहीं मांगी है। पूरा देश जानता है कि शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। प्रधानमंत्री आखिर चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही, पुलिस की बर्बरता पर भी रोक लगानी चाहिए।

गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा

राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि छात्रों को प्रधान ने नहीं पीटा है, बल्कि इसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, ’’धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही चाहिए, लेकिन प्रधान ने छात्रों को नहीं पीटा है। गृह मंत्री ने पीटा है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।’’

RML पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी इसके बाद आरएमएल पहुंचे। जहां वो उस घायल छात्रा से मिले, जो कल के संसद मार्च में घायल हो गई थी। छात्रा पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई है और इस समय आईसीयू में भर्ती है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article