देश

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेफ थॉमसन और डेनिस लिली के उदाहरण से DGMO ने बताई भारत की ये खूबी

तीनों सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाज रहे जेफ थॉमसन और डेनिस लिली का नाम लिया। इन दोनों का नाम लेकर उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र की मजबूती के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का भी नाम लिया।

Image

जेफ थॉमसन और डेनिस लिली के उदाहरण से DGMO ने बतायी भारत की खूबी

Photo : Times Now Digital

Operation Sindoor: आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज यानी सोमवार 12 मई को तीनों सेनाओं ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारतीय सेना के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई बताया 1970 के दशक के ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाजों के नाम का जिक्र करके भारतीय डिफेंस सिस्टम की खासियत बतायी।

उन्होंने कहा, भारत के सुरक्षा चक्र पर बात करते हुए कहा, 'ये जो डायाग्राम आप अपने सामने देख रहे हैं, यह मुझे एक इंसीडेंट की याद दिला रहा है। मैं आपको इस उदाहरण के जरिए से एक एस्पेक्ट हाइलाइट करना चाहता हूं।'

DGMO ने कहा, 'जब मैं स्कूल में था, यह 1970 का दशक था। उस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की फेमस एशेज सीरीज चल रही थी। और उस समय ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज, जिनका क्रिकेट हिस्ट्री में बड़ा नाम है। वो थे जेफ थॉमसन (Jeff Thompson) और डेनिस लिली (Dennis Lillee)। उन्होंने अंग्रेजी बैट्समैन और उनकी बैटिंग लाइनअप को तहस-नहस कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने उस समय एक कहावत निकाली थी - From Ashes to Ashes and from dust to dust, if Thomo don't Get ya, then Lillee surly must.'

इस उदाहरण के जरिए लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि भारत की सुरक्षा लेयर कितनी मजबूत है। उन्होंने कहा, अगर आप हमारी सुरक्षा लेयर को देखें तो समझ जाएंगे कि मैं आपको क्या बताना चाह रहा हूं। उन्होंने कहा, अगर आप (पाकिस्तान) सारे सिस्टम को पार कर भी गए, आप फिर भी एयरफील्ड या लॉजिस्टिक इंस्टॉलेशन जिसे भी टार्गेट करना चाहते हैं, उस पर पहुंचने से पहले कोई न कोई इस लेयर्ड ग्रिड का सिस्टम जरूर गिरा देगा।

इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का भी नाम लिया, जिन्होंने आज ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि करोड़ों देशवासियों की तरह विराट कोहली उनके भी फेवरिट खिलाड़ी रहे हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article