Suresh Kalmadi: पाक से युद्ध लड़ा, फास्ट फूड का काम करते संजय गांधी की नजरों में आए...कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने जीवन में क्या-क्या कमाया?

Suresh Kalmadi Profile: पुणे की प्रमुख राजनीतिक हस्ती कलमाड़ी ने लोकसभा में कई बार इस शहर का प्रतिनिधित्व किया। अपने राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पद संभाले और वह कई वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रशासन से जुड़े रहे। पुणे के रहने वाले कलमाडी 1960 के दशक की शुरुआत में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में शामिल हुए और फिर इंडियन एयर फोर्स में पायलट बने।

Suresh Kalmadi Passes Away: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार तड़के पुणे में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। कलमाड़ी के परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि उन्होंने करीब तीन बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह रेल मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री रहे थे और उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दी थीं।

suresh

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने जीवन में क्या-क्या कमाया?

पुणे की प्रमुख राजनीतिक हस्ती कलमाड़ी ने लोकसभा में कई बार इस शहर का प्रतिनिधित्व किया। अपने राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पद संभाले और वह कई वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रशासन से जुड़े रहे।

End of Feed