अजित पवार को लेकर सुप्रिया सुले ने तोड़ी चुप्पी, NCP कार्यकर्ताओं,नेताओं और शरद पवार का जताया आभार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 11, 2023, 05:16 PM IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने सुप्रिया सुले (Supriya Sule) को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शु्रू हो गई कि उनके भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) नाराज है और बगावत कर सकते हैं। इन अटकलों को खारिज करते सुप्रिया सुले ने कहा कि किसी ने उनसे पूछा है?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने सुप्रिया सुले (Supriya Sule) और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। उसके बाद यह कयास लगाया जाने लगा कि पवार के भतीजे और एनसीपी के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) नाराज चल रहे हैं, वे बगावत कर सकते है। कुछ राजनीति पंडितों कहना है कि पवार बेटी को पार्टी की कमान देने के चक्कर में भतीजे को दरकिनार कर रहे हैं। एक दिन बाद रविवार को इस सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि कौन कहता है कि अजित पवार खुश नहीं है, किसी ने उनसे पूछा है? ये खबरें गॉशिप हैं।

NCP Working President Supriya Sule, Ajit Pawar, Sharad Pawar

अजित पवार की नाराजगी के सवाल का सुप्रिया सुले ने दिया जवाब (तस्वीर-फेसबुक)

भाई-भतीजावाद पर बोलीं सुप्रिया सुले

एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं एनसीपी के सभी कैडर, नेताओं और शरद पवार की आभारी हूं। मेरी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत करना है। और देश के लोगों की सेवा करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भाई-भतीजावाद से दूर नहीं जा सकती। किस पार्टी में भाई-भतीजावाद नहीं है? भाई-भतीजावाद की बात करते समय हम परफॉर्मेंस की बात क्यों नहीं कर सकते। सांसद के तौर पर मेरा परफॉर्मेंस देख सकते हैं।

End of Feed