राहुल सिन्हा कौन हैं? जो बन सकते हैं बंगाल के डिप्टी सीएम, जानिए सड़क से संसद तक कैसा रहा राजनीतिक सफर

Who is Rahul Sinha: इस समय हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल है कि बंगाल का सीएम कौन बनेगा? इसका पता आज देर शाम तक चल जाएगा। लेकिन इसी बीच एक नाम खूब चर्चा में है। वह बै राहुल सिंहा कहा जा रहा है कि बंगाल का वो डिप्टी सीएम बन सकते हैं। जानिए इनके बारे में सबकुछ।

Who is Rahul Sinha: राहुल सिन्हा का राज्यसभा जाना केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि बंगाल के उन हजारों अज्ञात बीजेपी कार्यकर्ताओं के धैर्य और समर्पण का सम्मान है, जिन्होंने राज्य में बदलाव की उम्मीद में दशकों तक संघर्ष किया है। जब बंगाल में बीजेपी का कोई मजबूत जनाधार नहीं था, तब राहुल सिन्हा ही वह चेहरा थे जो वामदलों और बाद में तृणमूल कांग्रेस की आक्रामक राजनीति से सीधे टकरा रहे थे।

Rahul Sinha profile

बीजेपी के पुराने और भरोसेमंद चेहरे के रूप में उभरे राहुल सिन्हा

राहुल सिन्हा (Rahul Sinha profile) लंबे समय से आरएसएस और बीजेपी से जुड़े रहे हैं। बंगाल में जब बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना हार की गारंटी माना जाता था, तब भी उन्होंने पार्टी के लिए कई चुनाव लड़े। उन्हें उच्च सदन भेजना कैडर के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि पार्टी अपने मूल और वफादार कार्यकर्ताओं को कभी दरकिनार नहीं करती।

End of Feed