NEET Paper Leak 2026: NTA के भरोसे का कत्ल! पुणे की लेक्चरर मनीषा के हाथ कैसे लगी नीट पेपर की चाबी? ऐसे खुला पूरा खेल

NEET Paper Leak 2026: सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पुणे से एक और अभियुक्त पुणे की प्रोफेसर मनीषा गुरुनाथ मांढरे को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानें मनीषा का इस मामले में क्या रोल था...

NEET UG 2026 Paper Leak Case: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 के पेपर लीक मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस पूरे रैकेट की सबसे बड़ी कड़ियों में से एक, लेक्चरर मनीषा गुरुनाथ मांढरे (Manisha Gurunath Mandhare) को गिरफ्तार किया है।

NEET Paper LEAK 2026

नीट पेपर लीक (AI Image)

मनीषा मांढरे की गिरफ्तारी के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सुरक्षा व्यवस्था और गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि आरोपी महिला खुद एनटीए के बेहद गोपनीय पैनल का हिस्सा थीं। वहीं NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मंधारे को मॉडर्न कॉलेज ने सस्पेंड कर दिया है।

End of Feed