किसने किया पप्पू यादव पर हमला, हो गई पहचान; यूपी के इस जिले से है संबंध, जानें क्यों आया था दिल्ली

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाले की पहचान हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि हमलावर सुमित गाजियाबाद में आयरन फैब्रिकेशन का काम करता है।

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर कथित तौर पर चप्पल फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। शुरुआती जांच में उसके खिलाफ किसी भी तरह का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

पप्पू यादव पर हमला करने वाले की हुई पहचान।

पप्पू यादव पर हमला करने वाले की हुई पहचान। (फोटो- pti)

सूत्रों के अनुसार, सुमित गाजियाबाद में आयरन फैब्रिकेशन का काम करता है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को बुलंदशहर से दिल्ली अपनी क्रेटा गाड़ी को ठीक कराने के लिए आया था।

End of Feed