कौन हैं 'लाखा जी के बाराती', पीएम मोदी ने मन की बात में किया याद

Lakha ji ke Barati: प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'ऐसी लोक कलाएं हमें अपनी जड़ों से जोड़ती हैं। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का आईना होती हैं। इनको बचाना और बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है।'

PM Modi Mann ki Baat: देश के लोकप्रिय कार्यक्रम Mann Ki Baat के आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राजस्थान की प्रसिद्ध लोक कला 'लाखा जी के बाराती' का खास जिक्र किया। मोदी ने 26 अप्रैल 2026 को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के 133वें संस्करण में राजस्थान की सीमा से लगे कच्छ (गुजरात) के रण में पाए जाने वाले फ्लेमिंगो (राजहंस) पक्षियों का जिक्र करते हुए उन्हें 'लाखा जी के बाराती' के रूप में संबोधित किया।

कौन हैं 'लाखा जी के बाराती', पीएम मोदी ने मन की बात में किया याद

कौन हैं 'लाखा जी के बाराती', पीएम मोदी ने मन की बात में किया याद

कौन हैं लाखा के बाराती?

पीएम मोदी ने कहा, 'बरसात खत्म होते ही कच्छ के रण की धरती जीवंत हो जाती है। हर साल लाखों Flamingo यहां आते हैं। पूरा इलाका गुलाबी रंग से रंग जाता है, इसलिए इसे 'Flamingo City' कहा जाता है। ये पक्षी यहीं घोसलें बनाते हैं और अपने बच्चों को बड़ा करते हैं। कच्छ के लोग इन्हें 'लाखा जी के बाराती' कहते हैं। अब लाखा जी के ये बाराती कच्छ में पर्यावरण संरक्षण के बड़े सुंदर प्रतीक बन गए हैं।' बता दें कि कच्छ के लोग फ्लेमिंगो (राजहंस) पक्षियों को 'लाखा जी के बाराती' कहते हैं।

End of Feed