इंस्टाग्राम पर किन दो लोगों को फॉलो करती हैं सोनिया गांधी? पहला रील ही हो गया वायरल

Sonia Gandhi Instagram: इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी किन तीन अकाउंट्स को फॉलो करती हैं? सोनिया गांधी का सिर्फ एक सोशल मीडिया अकाउंट है और वो भी आज ही इस्टाग्राम पर खुला है।

Sonia Gandhi Instagram: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज (22 अक्टूबर 2026) को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। 79 साल की सोनिया गांधी ने आज जैसे ही अपना पहला रील पोस्ट किया, फॉलोवर्स से लेकर व्यूज तक की लाइन लग गई। पहला रील ही वायरल हो गया। ये तो हो गई रील की बात, लेकिन क्या आपको पता है कि सोनिया गांधी इंस्टाग्राम पर किन लोगों को फॉलो करती हैं।

sonia gandhi insta follow

सोनिया गांधी किन तीन लोगों को इंस्टाग्राम पर करती है फॉलो?

किसे फॉलो करती हैं सोनिया गांधी?

सोनिया गांधी इंस्टाग्राम पर सिर्फ तीन अकाउंट्स को फॉलो करती है। जिसमें दो लोग और एक संगठन है। सोनिया गांधी इस्टाग्राम पर अपने बेटे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बेटी और सांसद प्रियंका गांधी और अपनी पार्टी कांग्रेस के अकाउंटस को फॉलो करती है। यह पहली बार है, जब सोनिया गांधी ने किसी सोशल मीडिया मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

End of Feed