मंगलवार को जब पीएम मोदी सदन में पहुंचे और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देने लगे तो विपक्ष की ओर से हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर नारेबाजी करने लगा। हालांकि पीएम मोदी नारेबाजी से रुके नहीं और अपना संबोधन देते रहे, इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भड़क उठे। उन्होंने राहुल गांधी को चेतावनी तक दे डाली।
बीच सदन राहुल गांधी पर भड़के ओम बिरला
ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन, विपक्ष को दिखाया आइना; कहा- झूठ फैलाने के बाद भी वो हार गए
राहुल गांधी पर क्यों गुस्सा हुए ओम बिरला
दरअसल जब पीएम मोदी का संबोधन चल रहा था, तब राहुल गांधी अपने साथियों की ओर कुछ इशारा कर रहे थे, शायद उन्हें विरोध करने के लिए गाइड कर रहे थे। इसी पर स्पीकर ओम बिरला उनपर गुस्सा हो गए।
ओम बिरला ने क्या कहा
राहुल गांधी पर गुस्सा होते हुए ओम बिरला ने कहा-" माननीय प्रतिपक्ष के नेता, ये शोभा नहीं देता आपको, आपको पर्याप्त समय दिया है, ये शोभा नहीं देता, आप सदन में डायरेक्शन दो। माननीय नेता जब बोल रहे हों, तब खड़े हों, ये शोभा नहीं देता आपके लिए। ये उचित नहीं है संसदीय परंपराओ के अनुसार। ये तरीका ठीक नहीं है आपका। ये गलत तरीका है आपका। ये तरीका इस तरीके से नहीं चलेगा बिलकुल। सदन के अंदर गरिमा बनाकर रखें आप। आप गरिमा को तोड़ना चाहते हैं? डायरेक्शन देते हैं आप बेल में आने के लिए लोगों को, ये प्रतिपक्ष के नेता हैं आप। गलत तरीका है आपका।"
