राजनीति पर रिश्ता पड़ा भारी, जब अजित पवार की बगावत के बाद बोले थे शरद पवार- अब फर्क नहीं

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 3, 2023, 01:19 PM IST

Ajit Pawar Rebellion Flashback:सियासत में बगावत और समझौता होते ही रहते हैं। यहां हम एक खास बगावत का जिक्र करेंगे जो महाराष्ट्र की राजनीति से संबंधित है। 2019 में शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने बगावत की थी, हालांकि बहुत जल्द ही उन्हें समझ में आ गया था कि जिस शख्स(Sharad Pawar) के खिलाफ बगावत की है वो राजनीति का अनाड़ी शख्स नहीं है।

Ajit Pawar Rebellion Flashback: भारतीय राजनीति में शरद पवार का बगावत से खास रिश्ता रहा है। राजनीतिक यात्रा में उन्होंने इंदिरा गांधी(Indira Gandhi) से और सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) दोनों से बगावत की। लेकिन उन्होंने खुद नहीं सोचा होगा कि कोई उनका अपना बगावत कर देगा। बात यहां हम अजित पवार की कर रहे हैं जो शरद पवार के भतीजे हैं, अजित पवार के बारे में कहा जाता है कि वो अपने पिता से भी अधिकर स्नेह शरद पवार से किया करते थे और शरद पवार भी उनसे उतना ही स्नेह करते थे। लेकिन सियासी महत्वाकांक्षा में रिश्ता आड़े आया। अजित पवार(Ajit Pawar) को लगने लगा था कि शायद उन्हें सियासी तौर वनवास में भेजने की कवायद चल रही है। उन्हें मौके का इंतजार था और वो साल भी आया।

Ajit Pawar, Sharad Pawar, NCP

अजित पवार, शरद पवार के भतीजे हैं

अजित पवार के बगावती सुर

2019 महाराष्ट्र विधानसभा(Maharashtra Political crisis 2019) चुनाव के नतीजों के बाद शिवसेना(shivsena) और बीजेपी(BJP में सीएम की कुर्सी को लेकर तनाव चरम पर था। एक दिन अल सुबह टीवी स्क्रीन पर हर किसी ने देखा कि गवर्नर हाउस में दो लोगों को शपथ दिलाई जा रही है जिसमें एक शख्स देवेंद्र फडणवीस और दूसरे अजित पवार था। अजित पवार के शपथ लेने का मतलब साफ था कि चाचा की पार्टी में अब फूट पड़ चुकी है। शरद पवार के लिए यह किसी बड़े घटनाक्रम से कम नहीं था।1999 में जब विदेशी मूल के मुद्दे पर शरद पवार को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया तो उन्होंने एनसीपी का गठन किया था। 20 साल बाद 1999 में उनकी पार्टी एक बड़े संकट का सामना कर रही थी जिसका सूत्रधार कोई और नहीं बल्कि उनका खुद का भतीजा था।

End of Feed