WhatsApp ने की बड़ी कार्रवाई, अप्रैल 2023 में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 2, 2023, 10:57 AM IST

Ban on whatsapp accounts: व्हाट्सएप ने आईटी नियम 2021 के अनुसार अप्रैल 2023 में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया।

Ban on whatsapp accounts: व्हाट्सएप (WhatsApp) ने अप्रैल 2023 में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया। आईटी नियम 2021 के मुताबिक प्रकाशित उनकी मासिक रिपोर्ट के हिस्से के रूप में प्रस्तुत किए गए थे। रिपोर्ट में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 तक की अवधि को शामिल किया गया है और भारत में यूजर्स से प्राप्त शिकायतों के जवाब में व्हाट्सएप द्वारा किए गए उपायों का डिटेल दिया गया है। कानूनों या सेवा की शर्तों के उल्लंघन पर शिकायत अपील समिति (जीएसी) से प्राप्त आदेश के बाद इन अकाउंट पर कार्रवाई की गई।

Ban on whatsapp accounts

WhatsApp ने 74 लाख से अधिक अकाउंट पर लगाया बैन

WhatsApp के प्रवक्ता के मुताबिक आईटी नियम 2021 के अनुसार हमने अप्रैल 2023 के महीने के लिए अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस यूजर्स-सुरक्षा रिपोर्ट में प्राप्त यूजर्स शिकायतों का डिटेल और व्हाट्सएप द्वारा की गई कार्रवाई के साथ-साथ व्हाट्सएप की अपनी निवारक कार्रवाइयां शामिल हैं। जैसा कि नवीनतम मासिक रिपोर्ट में दिखाया गया है। व्हाट्सएप ने अप्रैल के महीने में 7.4 मिलियन से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया और इनमें से 2.4 मिलियन से अधिक खातों को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया।

End of Feed