तीन राज्यों में नए CM, अब शिवराज, वसुंधरा और रमन का क्या होगा...जेपी नड्डा ने दिया जवाब

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 14, 2023, 09:32 AM IST

JP Nadda: एक कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि तीनों पूर्व सीएम पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें पार्टी में उनके स्थान के मुताबिक भविष्य की भूमिकाएं दी जाएंगी। उन्होने विस्तार से नए सीएम की चयन प्रक्रिया के बारे में भी बताया।

BJP New CM: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सभी को चौंकाते हुए नए राज्य की कमान नई पीढ़ी के नेताओं को सौंप दी है। पार्टी के इस कदम ने पुराने दिग्गज नेताओं-वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इनकी भविष्य की भूमिका और पार्टी द्वारा नए मुख्यमंत्रियों की चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया है।

JP Nadda

जेपी नड्डा

कहा, भविष्य की भूमिकाएं दी जाएंगी

एक कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि सभी तीन पूर्व सीएम पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें पार्टी में उनके स्थान के मुताबिक भविष्य की भूमिकाएं दी जाएंगी। पार्टी में हर किसी को उसका हक दिया गया है। हमारी पार्टी एक छोटे से कार्यकर्ता का भी उपयोग करना बंद नहीं करती है। यह पूछे जाने पर कि क्या पूर्व मुख्यमंत्रियों में से किसी ने असंतोष दर्ज किया है, नड्डा ने कहा कि कुछ हद तक बैठ जाओ जैसी भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। मैं उनसे कहता हूं कि आपने पार्टी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चूंकि हम एक नई दिशा की ओर बढ़ रहे हैं, हमें इसमें आपके समर्थन की जरूरत है।

End of Feed