ट्विशा शर्मा की मौत पर क्या है CDR वाली मिस्ट्री? सास ने फोन पर किन लोगों से की बात

ट्विशा का परिवार गिरिबाला सिंह की सीडीआर की जांच की मांग कर रहा है। परिवार को कहना है कि सीडीआर की जांच से यह पता चल सकेगा कि उनकी बेटी ने सुसाइड क्यों की। मृतका के पिता ने CDR से जुड़ी 46 मोबाइल नंबरों की सूची को साझा कर दावा किया कि ये कॉल इस मामले को प्रभावित करने के लिए की गई।

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा खुदकुशी मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। ट्विशा के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत के एक दिन बाद उसकी सास गिरिबाला सिंह ने न्यायपालिका से जुड़ी कुछ शख्सियतों सहित कई अन्य लोगों से फोन पर बात की थी। गिरिबाला जो कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के पद से रिटायर हुई हैं, उन पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा है। ट्विशा की मौत के बाद उसकी सास ने कथित रूप से दो एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज, कई डॉक्टर, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी, DG होमगार्ड, लोकायुक्त, कंज्यूमर फोरम की सदस्य, संबंधित थाने के एसएचओ, कई वरिष्ठ अफसरों, सीसीटीवी लगाने वाले दो लोगों और ट्विशा के मायके में कॉल किया।

twisha sharma

12 मई को भोपाल स्थित अपने घर में मृत पाई गईं ट्विशा शर्मा।

परिवार का आरोप-जांच प्रभावित करने के लिए हुई कॉल

ट्विशा का परिवार गिरिबाला सिंह की सीडीआर की जांच की मांग कर रहा है। परिवार को कहना है कि सीडीआर की जांच से यह पता चल सकेगा कि उनकी बेटी ने सुसाइड क्यों की। मृतका के पिता ने CDR से जुड़ी 46 मोबाइल नंबरों की सूची को साझा कर दावा किया कि ये कॉल इस मामले को प्रभावित करने के लिए की गई। ट्विशा के पिता का कहना है कि CDR द्वारा जारी सूची में एक नंबर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (ADJ) का बताया जा रहा है। इस नंबर पर 13 मई को कई बार कॉल किए गए। पिता का आरोप है सीसीटीवी फुटेज से भी छेड़छाड़ की गई है।

End of Feed