क्या है बंगाल 2022 विस्फोट मामला? जिसे ममता ने बताया पटाखे फोड़ने की घटना; NIA पर ही मढ़ दिया हमले का आरोप

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 06:58 PM IST

Mamata Banerjee On NIA: बंगाल 2022 विस्फोट मामला एक बार फिर गरमा गया है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले में भीड़ के हमले के बीच एनआईए ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। ममता बनर्जी ने इस मामले को पटाखे फोड़ने की घटना बताई है, साथ ही ये कहा कि एनआईए के अधिकारियों ने ग्रामीणों पर हमला किया, ग्रामीणों ने हमला नहीं किया।

West Bengal 2022 Blast Case: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में भीड़ राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की टीम पर हमला बोल दिया, जिसके बाद सूबे में सियासत गरमा गई है। एक तरफ भाजपा राज्य सरकार और सीएम ममता पर हमलावर है, तो वहीं ममता बनर्जी ने ये दावा कर दिया है कि एनआईए के अधिकारियों ने ग्रामीणों पर हमला किया, ग्रामीणों ने हमला नहीं किया। दरअसल, जांच एजेंसी की टीम 2022 हुए में विस्फोट की जांच करने पहुंची थी। अब ममता ने इस विस्फोट को पटाखे फोड़ने की घटना करार दे दिया है।

Mamata Banerjee on NIA

ममता बनर्जी ने NIA पर साधा निशाना।

ममता बनर्जी ने बताया पटाखे फोड़ने की एक घटना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारियों पर हमला नहीं किया, बल्कि एनआईए के अधिकारियों ने उनपर (ग्रामीणों पर) हमला किया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जांच एजेंसी का दल ‘2022 में पटाखे फोड़ने’ की एक घटना की जांच के सिलसिले में तड़के ग्रामीणों के घरों में गया था।

End of Feed