क्या होता है 'नमो' का अर्थ? जानें 'नमो भारत' आरआरटीएस रेलगाड़ियों की खासियत

Delhi-Meerut RRTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' के प्राथमिकता खंड का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इन आआरटीएस रेलगाड़ियों को 'नमो भारत' के नाम से जाना जाएगा। क्या आप जानते हैं कि आखिर नमो का क्या अर्थ होगा है। कई लोग इसे नरेंद्र मोदी कहकर संबोधित करते हैं। मगर वास्तव में नमो शब्द का क्या तात्पर्य है, आपको समझाते हैं।

NAMO Bharat News: नई 'रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' (आरआरटीएस) रेलगाड़ियों को 'नमो भारत' के नाम से जाना जाएगा। 20 अक्टूबर, शुक्रवार को देश की पहली रैपिड रेल का इंतजार खत्म हो जाएगा। दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल के नाम से भी संशय हट गया है। मगर क्या आप जानते हैं कि वास्तव में 'नमो' शब्द का अर्थ क्या है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह घोषणा की है कि इन ट्रेनों को नमो भारत के नाम से जाना जाएगा।

NAMO Bharat Narendra Modi Rapid Rail

आरआरटीएस रेलगाड़ियों का नाम 'नमो भारत'

सनातन धर्म के मंत्रों से संबंधित है 'नमो' शब्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'नमो' घाट और अब दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल का नाम 'नमो भारत', क्या आप जानते हैं कि असल में नमो शब्द कहा से आया और इसका क्या अर्थ है, किससे संबंध है? हिंदू धर्म में नमो का मतलब भगवान से होता है। नमो शब्द को भगवान को नमस्कार के लिए उपयोग में लाया जाता है। यूं कहें कि नमो शब्द वास्तव में सनातन धर्म के मंत्रों से संबंधित है। अक्सर श्लोक और मंत्रोच्चारण के दौरान हम इस शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुनते हैं।

End of Feed