क्या है SCO का सिवलाइजेशन डॉयलॉग? संगीत, नृत्य-परंपरा की सजेगी महफिल, भारत की मेजबानी के क्या हैं मायने?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 नवंबर, 2026 को सायं लगभग 5:30 बजे नई दिल्ली के पुराना किला में इस सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित भी करेंगे। उद्घाटन समारोह में 'सभ्यताओं का संवाद - सांस्कृतिक प्रस्तुति' शीर्षक से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

SCO Civilisations Dialogue Forum : भारत 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की मेजबानी कर रहा है। इसका मकसद सदस्य देशों की साझा सभ्यतागत विरासत के सहारे संवाद और सहयोग बढ़ाना है। सीधे शब्दों में, यह सरहदों और सौदों से आगे बढ़कर इतिहास, संस्कृति और लोगों के रिश्तों की बात करने का मंच है। इसकी जड़ें बिश्केक में हैं। SCO नेताओं ने बिश्केक में ऐसे संवाद पर सहमति दी थी, और इसे भारत की प्रमुख पहल बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत इसका पहला संस्करण आयोजित करने को उत्साहित है। बिश्केक घोषणापत्र में भारत की कुछ और पहलें भी शामिल हुईं, जैसे SCO चार्टर में अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा बनाना।

PM Modi

दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन। तस्वीर-AI

मेहमानों की सूची में क्या खास है?

भारत ने पाकिस्तान समेत SCO के सभी 10 सदस्य देशों को न्योता भेजा है। डायलॉग पार्टनर और एक पर्यवेक्षक देश को भी बुलाया गया है। पुराना किला में 25 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के जुटने की उम्मीद है। सबसे दिलचस्प किरदार पाकिस्तान है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसद्दिक मसूद मलिक गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे। मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए चार दिन के सैन्य संघर्ष के बाद यह किसी पाकिस्तानी मंत्री की पहली भारत यात्रा है। साथ ही, तीन साल से भी ज्यादा समय बाद कोई पाकिस्तानी नेता भारत आया है।

End of Feed