क्या है PM Narendra Modi का 'Nirogi Bharat' Mission, जिससे लाखों मरीजों को होगा फायदा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 19, 2023, 06:45 PM IST

Nirogi Bharat Mission: ​मिली जानकारी के अनुसार मोदी सरकार अपने प्लान के तहत इस मिशन की सफलता के लिए 40 हजार मेडिकल कर्मियों को ट्रेनिंग देगी, इनकी टीम बनाएगी, जो इस मिशन के तहत आने वाले रोगियों का उपचार करेंगे। उनकी जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें निगरानी में भी रखा जा सकेगा।

Nirogi Bharat Mission: पीएम मोदी देश के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा को सुलभ और किफायती बनाने के लिए हाल ही में 'निरोगी भारत' मिशन की शुरूआत की है, जिसके लिए बड़ा प्लान भी तैयार कर लिया गया है। इससे उन लाखों मरीजों को फायदा होगा, जो बीपी और सुगर जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं।

क्या है निरोगी भारत योजना

इस योजना के तहत सरकार ने दो साल का रोड मैप तैयार किया है। दो साल के इस प्लान के तहत देश भर में अभियान चलाकर बीपी और सुगर के मरीजों की पहचान की जाएगी। इनकी पहचान हो जाने के बाद इनका फ्री में जांच और फिर इलाज की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे 7 करोड़ 50 लाख से ज्यादा रोगियों की पहचान होने की उम्मीद है।

End of Feed