पहले थे मुख्यमंत्री अब बने छात्र, आम छात्र की तरह सेंटर पर परीक्षा देते नजर आए चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) इस समय लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) की पढ़ाई कर रहे हैं। चन्नी ऐसे तो पीएचडी कर चुके हैं, लेकिन वो फिर से मास्टर की पढ़ाई कर रहे हैं।

एक शख्स जो पहले पंजाब जैसे सूबे का मुख्यमंत्री रहा हो, वर्तमान में जलांधर लोकसभा से सांसद हो, कांग्रेस का बड़ा चेहरा हो, जीतने पर सीएम बनने की रेस में हो, वो अगर किसी एग्जाम सेंटर पर आम छात्र की तरह परीक्षा देते दिखे तो हैरानी होना जरूरी है। शख्स का नाम है- चरणजीत सिंह चन्नी, (Charanjit Singh Channi) जो वर्तमान में सांसद हैं और पंजाब के सीएम रह चुके हैं। चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को जब पंजाब यूनिवर्सिटी में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा देने पहुंचे तो हर कोई हैरान रह गया।

End of Feed