क्या होती है हार्ड लैंडिंग, जिसके कारण बंद करना पड़ा फुकेट एयरपोर्ट का रनवे?

थाईलैंड के फुकेट एयरपोर्ट पर आज एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान की हार्ड लैंडिंग कराई गई। इस कार्रवाई में विमान के लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा, जिसके कारण विमान को रनवे से तुरंत हटाना संभव नहीं हो पाया था, जिसके कारण रनवे को कुछ देर के लिए बंद कराना पड़ा।

थाईलैंड के फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान की लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या आने के कारण रनवे को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक विमान में आई खराबी की वजह से उसे तुरंत रनवे से हटाया नहीं जा सका, जिसके चलते उड़ान संचालन अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

फुकेट एयरपोर्ट पर कराई गई हार्ड लैंडिग।

फुकेट एयरपोर्ट पर कराई गई हार्ड लैंडिग।

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान AXB938 हैदराबाद से फुकेट जा रही थी। यह विमान निर्धारित समय से पहले ही फुकेट पहुंच गया था,जहां लैंडिंग के दौरान उसमें तकनीकी दिक्कत आ गई और विमान की हार्ड लैंडिंग कराई गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस दौरान विमान के लैंडिंग गियर को नुकसान पहुंचा है,जिसके कारण विमान को रनवे से तुरंत हटाना संभव नहीं हो पाया था, जिसके कारण रनवे को कुछ देर के लिए बंद कराना पड़ा।

End of Feed