सही बात नहीं है- Raghav Chadha के BJP में जाने पर बोले अन्ना हजारे, संविधान की दिलाई याद

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा समेत आप के सात सांसदों के पार्टी छोड़ने पर अन्ना हजारे ने कहा है कि ये ठीक नहीं है। अन्ना हजारे ने आप को भी घेरा है।

Raghav Chadha News: आम आदमी में फूट पर अन्ना हजारे ने इसे गलत बताते हुए संविधान की याद दिलाई है। आम आदमी पार्टी अन्ना हजारे के आंदोलन से ही निकली थी और धीरे-धीरे बिखरती जा रही है। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत उसके सात राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी है। इनमें से तीन बीजेपी (BJP) ज्वाइन कर चुके हैं।

anna hazare

अन्ना हजारे (फोटो- ANI)

राघव चड्ढा पर क्या बोले अन्ना हजारे?

राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे कहते हैं, "एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होना सही नहीं है... अपने स्वार्थ के लिए राजनीतिक दल बदलना उचित नहीं है। इसका उल्लेख हमारे संविधान में नहीं है। हमारा संविधान सर्वोपरि है। हमारा देश संविधान के आधार पर चलता है...।"

End of Feed