सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर क्या बोले अजीत पवार, चाचा शरद से करेंगे बगावत या फिर करेंगे इंतजार?

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 10, 2023, 10:49 PM IST

अजित पवार ने शरद पवार के इस फैसले के बाद उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वो सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने और शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में उन्हें कोई भूमिका नहीं दिए जाने से नाखुश हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) यानि कि NCP में हाल के दिनों में जो कुछ हो रहा है, उससे इस पार्टी के अंदर के कलह तो दिख रहा है। कभी अजित पवार भाजपा के नजदीक जाते दिखते हैं, कभी शरद पवार अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देते हैं और अब शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले का कद बढाते हुए उन्हें एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। सुप्रिया के साथ-साथ प्रफुल्ल पटेल को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कहा जाता है कि प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार में बनती नहीं है। चाचा शरद पवार के इस कदम को महाराष्ट्र की राजनीति गलियारों में भतीजे अजित पर नकेल कसने के तौर पर देखा जा रहा है।

ncp, ajit pawar, sharad pawar

सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के मामले पर शरद पवार के साथ दिखे अजीत पवार

End of Feed