WFI के निलंबन पर आई संजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, बताया क्या होगा अगला कदम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2023, 06:40 PM IST

WFI Suspended : भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की नवनिर्वाचित संस्था को खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित किए जाने के बाद डब्ल्यूएफआई प्रमुख संजय कुमार सिंह ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर निलंबन नहीं हटाया जाता है, तो हम इसे चुनौती देने के लिए कानूनी विकल्प तलाश सकते हैं।

Sanjay Singh On WFI Suspension: पिछले 11 महीनों से विवादों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की नवनिर्वाचित संस्था को खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित किये जाने के बाद संजय सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वो सरकार से इस निलंबन को रद्द करने की मांग करेंगे। इस दौरान उन्होंने साक्षी मलिक और बृजभूषण शरण सिंह पर भी प्रतिक्रिया दी।

Sanjay Singh Reaction On WFI Suspension

भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन पर क्या बोले संजय सिंह?

कानूनी विकल्प तलाश सकते हैं संजय सिंह

डब्ल्यूएफआई प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि हमने नियमों का उल्लंघन नहीं किया है, हम सरकार से डब्ल्यूएफआई के निलंबन को रद्द करने की मांग करेंगे। अगर निलंबन नहीं हटाया जाता है, तो हम इसे चुनौती देने के लिए कानूनी विकल्प तलाश सकते हैं।

End of Feed