पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चीफ ममता बनर्जी ने कहा है- अगर यह साबित हो जाता है कि टीएमसी के राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गंवाने के बाद मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया, तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। (फाइल)
दरअसल, सीएम की यह टिप्पणी उस संदर्भ में आई है, जिसमें बंगाल के नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि चुनाव आयोग (ईसी) ने जब टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया था तो बनर्जी ने शाह को फोन कर उनसे फैसले को निरस्त करने का अनुरोध किया था।
In 2024, BJP will not come to power. In 2021, in the Bengal elections, they said "200 paar" but in Delhi (2024 poll… t.co/fCBgq5NzXe
— ANI (@ANI) Apr 19, 2023
