'क्या हमें मांगनी पड़ेगी भीख?', CM ममता का प्रहार- केंद्र ने न चुकाया बंगाल का बकाया तो हम भी रोक सकते हैं GST

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 15, 2022, 05:52 PM IST

दीदी ने आगे केंद्र पर मनरेगा की राशि जारी न करने का आरोप लगाया। साथ ही आदिवासियों से इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरने की अपील भी की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार (15 नवंबर, 2022) को दीदी ने कहा कि अगर केंद्र ने राज्य का बकाया नहीं चुकाया तो उसे (पश्चिम बंगाल) वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान रोकना पड़ सकता है।

mamata banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी।

आदिवासी बहुल झारग्राम जिले में जन सभा के दौरान सीएम ने बताया कि केंद्र को या तो राज्यों का बकाया चुकाना चाहिए या सत्ता छोड़ देनी चाहिए। दीदी ने आगे केंद्र पर मनरेगा की राशि जारी न करने का आरोप लगाया। साथ ही आदिवासियों से इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरने की अपील भी की। वह बोलीं, ‘‘अपने वित्तीय बकाया के पेमेंट के लिए क्या हमें केंद्र के सामने भीख मांगनी पड़ेगी? वे मनरेगा का कोष जारी नहीं कर रहे हैं। अगर भाजपा सरकार हमारे बकाया का भुगतान नहीं करती तो उसे सत्ता छोड़नी होगी।’’

End of Feed