Bengal Cabinet Expansion: सोमवार को बंगाल में कैबिनेट विस्तार! 35 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में सोमवार 1 जून को कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इसमें 35 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं।

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में जल्द ही सुवेंदु सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार सुवेंदु अधिकारी की सरकार में लगभग तीन दर्जन नए मंत्री शपथ लेंगे। 9 मई को पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनी थी और सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके बाद अब मंत्रीमंडल विस्तार होने जा रहा है।

West Bengal Cabinet Expansion

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कैबिनेट विस्तार (फाइल फोटो- Suvendu Adhikari)

नए मंत्रियों की लिस्ट में 35 नाम

पश्चिम बंगाल विधानसभा का बजट सत्र 18 जून से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले बंगाल में कैबिनेट विस्तार होना है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार यानि कि 1 जून को बंगाल में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। जिसमें 35 बीजेपी के विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। अभी सुवेंदु सरकार में 5 मंत्री हैं, जिन्होंने 9 मई को ही शपथ ली थी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी वर्तमान में सरकार के 55 विभागों में से 43 विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष और क्षुदिराम टुडू तीन-तीन विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं। अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया और निशिथ प्रमाणिक दो-दो विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं।

End of Feed