देश

Earthquake Today in India: एक-एक घंटे के अंतराल पर नागालैंड और मणिपुर में आया भूकंप, जानिए आज भारत में कहां-कहां आया भूकंप?

Earthquake Today in India 30 May 2026: भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया? क्या नागालैंड और मणिपुर के साथ-साथ दिल्ली में भी भूकंप आया है?

Image

भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप

Earthquake Today in India 30 May 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? National Center for Seismology के अनुसार भारत में शनिवार को सुबह-सुबह दो राज्यों में भूकंप आया है। मणिपुर और नागालैंड में एक-एक घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप के झटके लगे हैं। मणिपुर में आज एक भूकंप की तीव्रता 3.0 है, तो वहीं नागालैंड में आए भूकंप की तीव्रता 2.9 है। इन दो राज्यों के अलावा और कहीं भूकंप नहीं आया है। दिल्ली में भी कोई भूकंपीय घटना दर्ज नहीं की गई है।

भारत में 30 मई को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on May 30)

भारत में भूकंपभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
नागालैंड2.905:21:3094 KMनोकलाक
मणिपुर3.004:21:3956 KMकामजोंग

दुनिया में 30 मई को कहां भूकंप आया? (May 30 Tremors Worldwide)

भारत के साथ-साथ दुनिया के और कई हिस्से में आज भूकंप के कारण धरती हिली है। United States Geological Survey के अनुसार, अमेरिका, चिली, दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह क्षेत्र, वेनेज़ुएला, पापुआ न्यू गिनी, न्यूजीलैंड में आज भूकंप आया है।

दुनिया में भूकंपभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
पेरू4.209:39:15 AM35 KMपचोचा
चिली4.207:18:43 AM122.5 KMकैलामा
दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह क्षेत्र5.006:08:14 AM95.7 KM59.172°S 26.386°W
वेनेजुएला4.706:01:42 AM134 KMगुइरिया
पापुआ न्यू गिनी4.804:47:03 AM10.0 KMलोरेंगौ
न्यूजीलैंड4.504:26:30 AM16.9 KMविदरली

भारत में सबसे ज्यादा भूकंप कहां आता है?

भारत में सबसे ज्यादा और सबसे विनाशकारी भूकंप हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पूर्वी भारत में आते हैं। भूवैज्ञानिक दृष्टिकोण से भारत का यह पूरा हिस्सा बेहद संवेदनशील और खतरनाक सिस्मिक जोन (जोन 5) में आता है। इसका मुख्य कारण पृथ्वी के भीतर होने वाली टेक्टोनिक हलचल है। दरअसल, भारतीय टेक्टोनिक प्लेट लगातार उत्तर की ओर बढ़ रही है और विशाल यूरेशियन प्लेट को नीचे से धक्का दे रही है। इन दो बड़ी प्लेटों के आपस में टकराने और निरंतर पैदा होने वाले भारी दबाव के कारण हिमालय पर्वत श्रृंखला के नीचे की जमीन बेहद अस्थिर हो चुकी है। जब यह आंतरिक दबाव अपनी सीमा पार कर जाता है, तो चट्टानें टूटती हैं और ऊर्जा तरंगों के रूप में बाहर निकलती हैं, जिसे हम भूकंप कहते हैं।

हिमालयी बेल्ट के अलावा, भारत का उत्तर-पूर्वी राज्य (जैसे असम, मणिपुर, नगालैंड), जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार का कुछ हिस्सा और गुजरात का कच्छ क्षेत्र भी अत्यधिक भूकंप संभावित इलाके हैं। गुजरात का भुज और कच्छ क्षेत्र अपनी खास फॉल्ट लाइनों के कारण बड़े भूकंपों का गवाह रहा है। इसके विपरीत, दक्षिण भारत का पठारी भाग तुलनात्मक रूप से अधिक स्थिर माना जाता है, हालांकि वहां भी लातूर और कोयना जैसे क्षेत्रों में मध्यम तीव्रता के भूकंप आ चुके हैं। संक्षेप में, भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के आपसी टकराव के कारण हिमालय की गोद में बसा उत्तर और उत्तर-पूर्वी भारत देश का सबसे बड़ा भूकंपीय केंद्र है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article