शहर

बंगाल में सीमा सुरक्षा होगी और मजबूत, एक्शन में सुवेंदु सरकार; BSF को सौंपी अतिरिक्त जमीन

India Bangladesh Border: पश्चिम बंगाल सरकार ने सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बीएसएफ को भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराई है।

Image

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो)

India Bangladesh Border: पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बीएसएफ को भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराई है।

सीमा सुरक्षा होगी और मजबूत

सुवेंदु सरकार ने बीएसएफ को बाड़ लगाने के लिए अतिरिक्त जमीन सौंपी है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''बंगाल सरकार ने बीएसएफ की चौकियां बनाने और कंटीले तारों की बाड़ लगाने में मदद करके सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, जिससे सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और मजबूत हो गई। अब बीएसएफ को और जमीन सौंपी गई है, जिससे कुछ जमीन 142.79 एकड़ हो गई है।''

BSF को कहां कितनी जमीन दी गई

सुवेंदु सरकार ने बीएसएफ को सबसे ज्यादा मुर्शिदाबाद में चौकी और बाड़ेबंदी के लिए जमीन सौंपी है। जिलावार आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 38.805 एकड़ जमीन मुर्शिदाबाद जिले में सौंपी गई है। इसके अलावा जलपाईगुड़ी में 35.165 एकड़, कूच बिहार में 22.95 एकड़, दक्षिण दिनाजपुर में 20.1701 एकड़ और मालदा में 10.90 एकड़ भूमि बीएसएफ को दी गई है। वहीं, दार्जिलिंग में 8.815 एकड़, उत्तर दिनाजपुर में 2.84 एकड़, उत्तर 24 परगना में 2.6 एकड़ और नदिया में 0.55 एकड़ जमीन हस्तांतरित की गई है।

जिलाBSF को सौंपी गई जमीन (अब तक)
कूच बिहार22.95 एकड़
जलपाईगुड़ी35.165 एकड़
दार्जिलिंग8.815 एकड़
उत्तर दिनाजपुर2.84 एकड़
दक्षिण दिनाजपुर20.1701 एकड़
मालदा10.90 एकड़
मुर्शिदाबाद38.805 एकड़
नदिया0.55 एकड़
उत्तर 24 परगना2.6 एकड़
राज्य सरकार ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए फैसले के तहत यह पहल की गई है और 45 दिनों के भीतर 600 एकड़ जमीन बीएसएफ को सौंपने के लक्ष्य की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article