पूर्वी और उत्तर भारत में मौसम की मार, कई राज्यों में हीटवेब का अलर्ट, इन प्रदेशों में बारिश के आसार

आईएमडी ने कहा कि बंगाल और ओडिशा में दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी की संभावना के साथ हीटवेव की स्थिति और अधिक गंभीर होने की संभावना है।

Weather Updates: पूर्वी और उत्तर भारत में गर्मी का कहर लगातार जारी है। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया है। 1 मई तक इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। आईएमडी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में चल रही लू की स्थिति के बीच मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी उत्तर प्रदेश और केरल के उत्तरी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Heat wave

हीटवेब का अलर्ट

हीटवेब की स्थिति होगी गंभीर

आईएमडी ने कहा कि बंगाल और ओडिशा में दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी की संभावना के साथ हीटवेव की स्थिति और अधिक गंभीर होने की संभावना है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि ओडिशा में गंभीर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर उत्तरी ओडिशा में गर्मी चरम पर है और इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed