गर्मी से राहतभरी खबर: केरल में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक, पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में पहुंचा

monsoon sets in over Kerala: IMD ने कहा कि पिछले 2 दिनों में केरल में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ व्यापक वर्षा हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मानसून को लेकर 30 मई को बड़ी खुशखबरी सामने आई है
  2. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 30 मई को केरल और माहे में दस्तक दे दी है
  3. अमूमन दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है पर इस बार ये दो दिन जल्दी आ गया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार, 30 मई को केरल और माहे में दस्तक दे दी है। IMD के अनुसार, पिछले दो दिनों में दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादल छाए रहे, तथा आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (OLR) 200 वाट प्रति वर्ग मीटर से कम रहा।

Monsoon Arrived in Kerala

केरल में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक

IMD ने आगे कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज पूरे नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा, मेघालय और असम के अधिकांश भागों सहित पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में पहुंच गया है। आम तौर पर, दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है और 5 जून तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में पहुंच जाता है।

End of Feed