Weather Update: यूपी, पंजाब समेत इन राज्यों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 27, 2023, 06:26 AM IST

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को महाराष्ट्र, राजस्थान और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार तड़के बारिश की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भी आशंका जताई है। आईएमडी ने कहा कि ऑरेंज और रेड कलर वाले क्षेत्रों (दक्षिणी राजस्थान, महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश) में गरज, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Rain Forecast, Weather Update, Weather Latest News

कई राज्यों में बारिश का अनुमान (तस्वीर-PTI)

आईएमडी ने कहा कि रात के समय पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के आसपास के इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी, तेज हवाओं, ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी है। इसमें कहा गया है कि हालिया उपग्रह इमेजरी में गुजरात राज्य और दक्षिण राजस्थान में आसमान साफ दिखाया गया है। मध्य प्रदेश में मध्यम बादल और उत्तर मध्य महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में तीव्र से बहुत तीव्र बादल दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed