Weather Update: यूपी-बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, MP- हिमाचल समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 3, 2023, 07:14 AM IST

IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भारी से भारी बारिश का अनुमान लगाया है, यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IMD Weather Forecast: पूरे देश में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर एक बार फिर से लौटने वाला है, जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

Monsoon

देश के कई राज्यों में फिर सक्रिय हुआ मानसून

उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार में भी 5 अगस्त तक भारी बारिश की भविष्यवाणी जारी की गई है। वहीं, IMD ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भारी से भारी बारिश का अनुमान लगाया है, यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed