Weather Update: चंडीगढ़ में बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में मौसम कूल होने की संभावना, मानसून आने में हो सकती है देरी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 17, 2023, 07:06 AM IST

Weather Update: भारत में मानसून की दस्तक में देरी की संभवाना है। उधर चंडीगढ़ और आस-पास के इलाकों में गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह से दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावट आ सकती हैं। मौसम कूल होने की संभवना है।

Weather Update: भारत में मानसून की दस्तक केरल में अमूमन 1 जून को होती है लेकिन इस बार देरी हो रही है। चार जून तक पहुंचने की संभावना है। लेकिन उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर व आस-पास क राज्यों में रहने वाले लोगों की चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि इस साल कुछ दिनों के अंतराल में मौसम कूल होता रहा है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम बढ़ गया है। लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक चंडीगढ़ और आस-पास के इलाकों में बुधवार से शहर में बादल छाए रहेंगे। और गुरुवार को शहर में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जाहिर है इस बारिश का असर दिल्ली-एनसीआर में भी दिखेगा। जिसकी वजह से मौसम नॉर्मल हो सकता है। आईएमडी ने कहा है कि बारिश केवल एक दिन होने की संभावना है और शुक्रवार से फिर से आसमान साफ रहने की उम्मीद की जा सकती है।

weather latest news, rain in chandigarh, delhi ncr weather, monsoon

weather: दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरने की संभावना

हल्की बारिश के साथ चल सकती है तेज हवा

आईएमडी चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार रात से इस क्षेत्र को प्रभावित करेगा। बुधवार से ही बादल छाए रहने की संभावना है, गुरुवार को सिस्टम और मजबूत होगा। हम हल्की बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गरज और तेज हवाएं चलने की उम्मीद कर सकते हैं।

End of Feed