मौसम का डबल अटैक: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी की मार, तो बंगाल में रेमल ने फैलाई दहशत, जानिए बड़ी बातें

जहां दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित भारत का उत्तरी भाग चिलचिलाती गर्मी से झुलस रहा है, वहीं, बंगाल में तूफान रेमल ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानिए हर अपडेट।

Today's Weather Updates: एक ओर जहां प्रचंड गर्मी उत्तर भारत में कहर मचा रही है, वहीं पूर्वी भारत में तूफान रेमल ने दहशत फैला दी है। रेमल तूफान की वजह से लाखों लोगों को दूसरी जगह पर ले जाना पड़ा। वहीं उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया है। कहां-कहां भीषण गर्मी और किन इलाकों में रेमल तूफान का असर नजर आ रहा है और क्या है अब तक का अपडेट जानते हैं।

Heatwave And Remal

हीटवेव और तूफान रेमल का कहर

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी

दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित भारत का उत्तरी भाग चिलचिलाती गर्मी से झुलसता रहेगा। 25 मई से नौतपा की शुरुआत के साथ ही देश के कुछ हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा में लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

End of Feed