Weather Update: भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट, बिहार में तापमान 43 के पार, IMD ने की अगले 5 दिन की ये भविष्यवाणी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 18, 2023, 04:27 PM IST

Weather Update: पूरा भारत दिनों गर्मी की चपेट में हैं। देश के कई राज्य सूखे की स्थित से सामना कर रहा है। खासकर उत्तर भारत के राज्य बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है।

Weather Update: देश भर में गर्मी का प्रकोप जारी है। खासकर के उत्तर भारत में गर्मी ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तापमान सातवें आसमान पर है। बिहार में तो हीटवेव यानी लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पटना में 43 डिग्री, गया में 44 डिग्री और औरंगाबाद में भी 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। IMD वैज्ञानिक के वैज्ञानिक ने कहा कि बिहार में अगले 5 दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। पटना सहित कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 19 तारीख के बाद से मानसून की स्थिति बन सकती है। भीषण गर्मी ने बिहार में पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके चलते बिहार के कई जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को 24 जून तक बंद कर दिया गया है। इससे पहले 2012 में 19 दिनों तक लगातार लू का प्रकोप जारी रहा था।

heat wave in bihar, weather forecast

Weather Forecast: बिहार में लू का कहर बरकरार है

भारत के इन राज्यों में हीटवेव का कहर

ओडिशा और महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ इलाकों में अगले चार दिन जबरदस्त गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। साथ ही झारखंड में गर्मी का प्रकोप अगले तीन दिन ज्यादा रहेगी। तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक गर्मी सताएगी। वहीं तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे तक भीषण गर्मी पड़ने का अुनमान है। पश्चिम बंगाल में लू चल रही है। मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता और पास के जिलों में गर्मी और उमस भरी गर्मी लेकिन छिटपुट जगहों पर बारिश और गरज के साथ वर्षा की भी संभावना है। मौसम कार्यालय ने उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और अलीपुरद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और उत्तर तथा दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम, झारग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम और पूर्वी बर्द्धमान जिलों में लू चलने की संभावना है।

End of Feed