Weather Forecast: तमिलनाडु-पुडुचेरी तेज बारिश में और तूफान की संभावना, अगले तीन घंटों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Forecast: चेन्‍नई मौसम विभाग ने रविवार को तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में सुबह 9 बजे तक तेज बारिश और तूफान की संभावना जताई है। ऐसे में तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के सभी स्‍थानों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Weather Forecast: चेन्‍नई के मौसम विभाग ने रविवार को सुबह 9 बजे तक तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में तेज बारिश, तूफान और बिजली बिरने की संभावना जताई है। कहा जा रहा है कि, इस हिस्‍सों में तेज गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ तेज बारिश होगी। ताजा आईएमडी अपडेट के अनुसार, "तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई, तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्नियाकुमारी जनपदों के विभिन्‍न क्षेत्रों में बारिश होगी। वहीं, विल्लुपुरम, रानीपेट, कुड्डालोर, तंजावुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, तिरुवरूर, रामनाथपुरम, तिरुप्पुर, डिंडीगुल, पुदुकोट्टई समेत और भी कई शहरों में तूफान की संभावना है।

​weather update, weather update, weather news today, weather news hindi, hindi news today



भारी बारिश की संभावना। (सांकेतिक फोटो)

उग्र हो सकता है समुद्र

मौसम विभाग का कहना है कि, चक्रवात के मंडराते डर के बीच तमिलनाडु के तटीय इलाकों में समुद्र सामान्य से कुछ ज्‍यादा ही उग्र हो सकता है। जानकारों ने ये भी बताया है कि, चक्रवात के खतरे के बीच समुद्र 100 मीटर पीछे चला गया है। यहां किनारे की चौड़ाई कुछ ज्‍यादा ही बढ़ चुकी है। इसके अलावा उत्‍तर-पूर्वी मानसून भी तेज हो चुका है और तमिलनाडु के जिलों में हल्‍की-फुल्‍की बारिश हो रही है।

End of Feed