Weather Today: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 22, 2023, 07:52 AM IST

Weather Today: दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी ही है।

Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (RWFC) ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

Weather Today, Delhi NCR Weather

बारिश ने दिल्ली वालों की दी राहत

RWFC नई दिल्ली ने ट्वीट किया कि 22 जून 2023 को बवाना, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, दिल्ली कैंट, भारत गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, मालवीय नगर, एनसीआर में लोनी देहात, हिंडन एफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, पानीपत, गन्नौर, सोनीपत, खारखोदा, हरियाणा नूंह और कांडला, बड़ौत, बागपत, यूपी के खेकड़ा में बारिश का अनुमान है।

End of Feed