LIVE

Weather Updates: दिल्लीवालों को सताएगी उमस भरी गर्मी! बारिश ने ली विदाई, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Weather Updates: दिल्लीवालों को सताएगी उमस भरी गर्मी! बारिश ने ली विदाई, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
Today Weather Updates: दिल्ली-NCR में अब उमस भरी गर्मी लोगों को एक बार फिर सताने के लिए तैयार है। बारिश के सिलसिले पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार को कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है, मगर अगस्त के शुरुआती महीने में गर्मी लोगों को खूब परेशान करेगी। दिल्ली में आज से तापमान बढ़ना शुरू होगा। वहीं देशभर के कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 4-5 दिनों तक नॉर्थ ईस्ट और ईस्ट सेंट्रल इंडिया के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Jul 31, 2023 | 08:11 AM IST

इटावा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पास

उत्तर प्रदेश के इटावा में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। मौजूदा खतरे का निशान 120.92 मीटर है जबकि 120.88 तक यमुना नदी का जलस्तर पहुंच गया है। यमुना नदी के किनारे बसे हुए सभी मंदिरों में यमुना नदी का पानी घुस गया है। यमुना नदी के किनारे बने हुए मंदिरों के पुजारी का कहना है कि यमुना नदी के जलस्तर में जिस तरह से बड़ा उतार-चढ़ाव हो रहा है उससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। इटावा के एसएसपी संजय कुमार लगातार नदी के किनारे बसे हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
Jul 31, 2023 | 08:06 AM IST

जुलाई में सामान्य से अधिक हुई बारिश

जुलाई के महीने में बारिश ने कहीं लोगों को परेशान किया, तो कहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। इस महीने मॉनसून सामान्य से लगभग 15% अधिक रहा है, जिससे इस मौसम में देश भर में बारिश जून के अंत में 10% की कमी से बढ़कर पूर्वी और उत्तर भारत में सामान्य से 6% अधिक हो गई है। आने वाले दिनों में भी देशभर में बारिश होने के आसार हैं।
Jul 31, 2023 | 07:33 AM IST

दिल्ली में कहां-कहां हल्की बारिश के आसार?

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कई जगहों पर मौसम में नमी और बूंदाबांदी देखने को मिली। दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में सोमवार को भी बादल छाए रह सकते हैं।
Jul 31, 2023 | 07:28 AM IST

बारिश ने दिल्लीवालों से कहा बाय-बाय

दिल्ली-NCR में एक बार फिर उमस भरी गर्मी लोगों को सताने के लिए तैयार है। पिछले हफ्ते बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। अगस्त की शुरुआत अब फिर से गर्मी और उमस के साथ होगी। अगस्त महीने के पहले 5-6 दिनों तक बारिश के बिल्कुल कम आसार हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद नजर नही आएगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अगस्त में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। सोमवार को कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
Jul 30, 2023 | 11:50 PM IST

युवक की झरने में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा थाना क्षेत्र में रविवार को दोस्तों के साथ ‘चूलिया फॉल’ पर नहाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। थानाधिकारी रजनीश गुर्जर ने बताया कि श्रीनाथपुरम का रवि सुमन अपने दोस्तों के साथ ‘चूलिया फॉल’ पर नहाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा तथा डूबकर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी रावतभाटा के पाड़ाझर झरने में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई थी। दोनों छात्रों का रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मृग दर्ज कर जांच की जा रही है।
Jul 30, 2023 | 09:54 PM IST

आंध्र प्रदेश में बाढ़ के बीच पुलिस ने पिल्लों को उनकी मां से मिलाया

आंध्र प्रदेश से एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने एनटीआर जिले के इथावरम गांव में बेजुबान मादा कुत्ते की परेशानी को समझते हुए बाढ़ के बीच बंद पड़े घर में फंसे उसके पिल्लों को बचाया। यह घटना नंदीगाम मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 65 (एनएच 65) के पास हुई। यह राजमार्ग हैदराबाद और विजयवाड़ा को जोड़ता है और तेलंगाना सीमा के पास स्थित है। नंदीगाम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जनार्दन नायड़ू ने रविवार को कहा, ''हम शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति के बीच राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को संभाल रहे थे। तभी हमारी पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अजिथा वेजेंदला ने देखा कि एक मादा कुत्ता बार-बार उनके आसपास घूम रही है। उन्होंने हमें उसपर ध्यान देने के लिए कहा।'' नायडू ने कहा कि दो पुलिसकर्मी और एक महिला पुलिसकर्मी कुत्ते के पीछे-पीछे घर तक गए। उन्होंने कहा कि पुलिस बंद पड़े घर के सामने भरे पानी से गुजरने के बाद दीवार कूदकर घर के अंदर गई जहां उन्होंने दो पिल्लों को बचाया और इसके बाद पिल्लों को नहलाकर उनकी मां के पास छोड़ दिया।
Jul 30, 2023 | 09:54 PM IST

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बारिश से हिमाचल प्रदेश को हुए नुकसान की जानकारी दूंगा: सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि वह जल्द ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके उन्हें बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश को हुए नुकसान के बारे में जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री ने यहां जारी एक बयान में कहा कि एक केंद्रीय टीम ने राज्य का दौरा कर नुकसान का आकलन किया है और यह एक रिपोर्ट सौंपेगी।सुक्खू ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भारी बारिश के कारण राज्य को हुए नुकसान के बारे में जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार, हिमाचल प्रदेश को बारिश के कारण 8,000 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि सुक्खू अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली जा सकते हैं। रविवार को चंबा जिले की यात्रा के दौरान सुक्खू ने 82.14 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। बयान में कहा गया है कि उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों, आवासीय परिसरों और अन्य कार्यालयों की इमारतों का उद्घाटन किया और सड़कों व स्वास्थ्य संस्थानों की आधारशिला रखी।
Jul 30, 2023 | 08:57 PM IST

हिमाचल के मौसम को लेकर क्या बोले सीएम?

Jul 30, 2023 | 05:53 PM IST

राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। विभाग के मुताबिक, शनिवार सुबह 8.30 बजे से रविवार सुबह 8.30 बजे के बीच सीकर के दांतारामगढ़ में सबसे ज्यादा 17 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि नवलगढ़ में 10 सेंटीमीटर पानी बरसा।विभाग ने बताया कि बामनवास (सवाई माधोपुर) और उदयपुरवाटी (झुंझुनू) में 10-10 सेंटीमीटर, श्रीमाधोपुर (सीकर) में नौ सेंटीमीटर, चोमू (जयपुर) और हनुमानगढ़ में सात सेंटीमीटर और अन्य जगहों पर एक से छह सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।
Jul 30, 2023 | 05:46 PM IST

केंद्रीय दल बाढ़, बारिश से हुए नुकसान के आकलन के लिए सोमवार को तेलंगाना का दौरा करेगा

तेलंगाना के कई इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिये एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) 31 जुलाई को राज्य का दौरा करेगा। केंद्रीय दल का नेतृत्व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सलाहकार कुणाल सत्यार्थी करेंगे और इसमें कृषि, वित्त, जल शक्ति, बिजली, सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) मंत्रालयों/विभागों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी के कार्यालय से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर केंद्रीय दल तेलंगाना जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह तेलंगाना में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई थी। राज्य के कई हिस्सों में बारिश रुकने के बाद शनिवार को राहत कार्य में तेजी आई।
Jul 30, 2023 | 01:57 PM IST

राजस्थान के कई हिस्सों में मॉनसून हुआ एक्टिव

जोधपुर समेत राजस्थान के कई शहरों में मॉनसून अपना रंग दिखा रहा है। जोधपुर में अब तक औसत से दोगुना से अधिक बारिश हो चुकी है। हालांकि रविवार की सुबह जोधपुर में धूप छांव जैसा मौसम देखने को मिला। मौसम विभाग के रविवार को भी शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जोधपुर शहर का अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 32-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।
Jul 30, 2023 | 09:36 AM IST

उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

उत्तराखंड के जोशीमठ में भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर पहाड़ों से गिरे पत्थर ने रास्ता ब्लॉक कर दिया है। हाईवे के दोनों ओर से लगा लंबा जाम लग गया है। वहीं चंपावत में लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। इसके अलावा चमोली के कर्णप्रयाग में भी भारी बारिश के चलते सड़क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। नाला पार करते समय एक ग्रामीण घायल हो गया। उत्तराखंड के कई जिलों में रविवार को भी बारिश का कहर देखने को मिल सकता है।
Jul 30, 2023 | 09:32 AM IST

राजस्थान के कई इलाकों में भरा पानी

राजस्थान के सीकर जिले में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। शहर का निचला हिस्सा जलजमाव से ग्रसित है और लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सीकर जिले के कई इलाकों में लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं। वहीं राजस्थान में बीसलपुर बांध में पानी करीब 7 सेमी बढ़ गया है। जिसे लेकर जयपुर के लोगों में खुशी का माहौल है। बीसलपुर बांध ही जयपुर, अजमेर और टोंक सहित कई जिलों में पानी पहुंचता है।
Jul 30, 2023 | 08:00 AM IST

पत्थर गिरने के चलते बद्रीनाथ हाईवे हुआ ब्लॉक

Jul 30, 2023 | 07:58 AM IST

खतरे के निशान से ऊपर बह रही गोदावरी

Jul 30, 2023 | 07:57 AM IST

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना

शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी दिल्ली में रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले हफ्ते तापमान बढ़ने की संभावना है।
Jul 30, 2023 | 07:54 AM IST

लगातार लैंडस्लाइड ने बढ़ाई परेशानी

बारिश की वजह से शिमला हाइवे का हाल बेहाल है। एक तरफ जमीन धंस गई है, वहीं दूसरी ओर लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है। खतरे को भांपते हुये प्रशासन ने यहां पुलिस को तैनात कर रखा है। पुलिस की देखरेख में ट्रैफिक को यहां से निकाला जा रहा है। ऐसे ही हालात हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों का है।
Jul 30, 2023 | 07:54 AM IST

हिमाचल में बारिश का कहर जारी

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है, बादल फटने और बाढ़ आने से तबाही मची हुई है। वहीं लैंडस्लाइड और जमीन धंसने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। दिल्ली शिमला नेशनल हाईवे पर परवाणू से लेकर किन्नौर तक जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे है। जमीन धंसने की वजह से हाइवे को भारी नुकसान पहुंचा है।
Jul 30, 2023 | 07:50 AM IST

इन राज्यों में हो सकती है तूफानी बारिश

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गोवा, कोंकण और तटीय कर्नाटक में तूफानी बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अन्य जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
Jul 30, 2023 | 07:50 AM IST

रविवार को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार यानी 30 जुलाई को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, पूर्वी मध्य प्रदेश, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।
Jul 29, 2023 | 11:54 PM IST

राजस्थानः जयपुर के अनेक इलाकों में जलभराव, जीवन प्रभावित

लगातार बारिश से राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को कई इलाकों में जलभराव होने एवं अन्य कारणों से सामान्य जीवन प्रभावित हुआ। जिले में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है, जिससे सीकर रोड और जल महल के आसपास के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई अन्य निचले इलाकों और सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल परिसर, बी2 बाइपास, जवाहर नगर, विद्याधर नगर सहित अन्य जगहों पर बारिश का पानी जमा हो गया है। वहीं गणगौरी बाजार स्थित एक सरकारी अस्पताल के बेसमेंट में बारिश का पानी घुस गया। जलभराव के कारण जयपुर-अजमेर राजमार्ग सहित कई सड़कों पर यातायात जाम हो गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बारिश से प्रभावित शहर के कई इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा, ''मैंने कई क्षेत्रों का दौरा किया है और लोगों को राहत प्रदान करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए मड पंप का इस्तेमाल किया जा रहा है।"
Jul 29, 2023 | 11:54 PM IST

हिमाचल प्रदेशः लगातार बारिश से शिमला में मकानों के डूबने का खतरा

लगातार बारिश के कारण शिमला जिले के ननखरी और कोटगढ़ इलाकों की छह पंचायतों के कई घरों पर डूबने का खतरा मंडराने लगा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।कुल्लू जिले के अन्नी क्षेत्र में जाबन के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार रात को बादल फटने से देवरी खड्ड में अचानक बाढ़ आ गई। इसके चलते अलर्ट जारी करके आधी रात को नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। अचानक आई बाढ़ से बगीचों को भी नुकसान पहुंचा और कई स्थानों की सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। पानी के बहाव में बढ़ोतरी से कोटू नाले में भी बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण कुछ गांवों में जमीन धंस गई है, जिससे कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि भूवैज्ञानिकों से जमीन धंसने के कारण का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण करने का अनुरोध किया जाएगा।
Jul 29, 2023 | 11:23 PM IST

पंजाबः बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिए विशेष सर्वे को मंजूरी

पंजाब की कैबिनेट ने शनिवार को हाल ही में बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिए 15 अगस्त तक विशेष भूमि सर्वेक्षण (गिरदावरी) कराने को मंजूरी दे दी, जबकि राज्य सरकार ने 1,500 करोड़ रुपये के अनुमानित नुकसान का आकलन किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।पंजाब और हरियाणा के कई जिले भारी बारिश से प्रभावित हुए जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया तथा बड़े पैमाने पर आवासीय और कृषि इलाके जलमग्न हो गये। कैबिनेट बैठक के बाद पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि बाढ़ से राज्य को 1,500 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है, लेकिन सटीक राशि का आकलन अभी किया जाना बाकी है।
Jul 29, 2023 | 07:54 PM IST

तेलंगानाः बारिश से जुड़ी घटनाओं में 16 लोगों की मौत

तेलंगाना में बीते सप्ताह से हुई भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश रुकने से शनिवार को राहत कार्य में तेजी आई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शनिवार दोपहर तक प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक, बारिश से संबंधित घटनाओं में 16 लोगों की जान चली गई है। शुक्रवार से बारिश कम होने के बावजूद वारंगल के कुछ हिस्सों में जलभराव जारी है। राज्य सरकार ने राहत शिविर स्थापित किए हैं और बारिश प्रभावित क्षेत्रों में बचाव तथा पुनर्वास कार्य तेज कर दिया है। वारंगल में भद्रकाली टैंक में दरार आ गई और इसे भरने के प्रयास जारी हैं। मंदिरों के शहर भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर शनिवार शाम चार बजे 55.40 फुट था और यहां तीसरी और अंतिम चेतावनी लागू की गयी थी। बाढ़ के मद्देजनर इस जिले के संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकालकर राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है।भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई जिलों में कृषि क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा है।
Jul 29, 2023 | 05:29 PM IST

मौसम विभाग ने शनिवार तक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। यहां स्थित मौसम कार्यालय ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन तथा बाढ़ आने की आशंका है और नदियों तथा नालों में पानी का प्रवाह भी बढ़ सकता है। शिमला और किन्नौर जिले को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच को शुक्रवार को खनेरी में भूस्खलन के कारण फिर से बंद कर दिया गया।हिमाचल प्रदेश में 466 सड़कें अभी भी वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं जबकि 552 ट्रांसफार्मर और 204 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। हिमाचल के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हुई जिसमें भोरंज में 127 मिलीमीटर (मिमी), कटौला में 118 मिमी, धर्मशाला में 76 मिमी, रामपुर में 49 मिमी, मंडी में 63 मिमी, नैना देवी और सुंदरनगर में 42 मिमी और कांगड़ा में 36 मिमी बारिश हुई। राज्य में 24 जून को मानसून आने के बाद से अभी तक बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार 33 लोग लापता हैं।
Jul 29, 2023 | 05:13 PM IST

राजस्थानः सीकर रोड पर जलजमाव, लोग परेशान

Jul 29, 2023 | 03:28 PM IST

राजस्थान : जयपुर सहित कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जलभराव

राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार को कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। मौसम विभाग का कहना है कि जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में जयपुर और दौसा जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश, जबकि राजसमंद, बारां, सीकर, अजमेर, सवाई माधोपुर, भरतपुर व बीकानेर जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि राज्य में इस अवधि में जयपुर कलेक्ट्रेट में सबसे अधिक 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि बीकानेर के नोखा में 84 मिलीमीटर पानी बरसा। जयपुर में शनिवार तड़के से ही बारिश का दौर जारी है, जिससे सीकर रोड और जल महल के आसपास कई इलाके जलमग्न नजर आए। कई और निचले इलाकों तथा सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में शनिवार को भी मानसून सक्रिय रहने और भारी बारिश होने, जबकि बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
Jul 29, 2023 | 03:28 PM IST

उप्र : मानसून के मौसम में 40 जिलों में औसत से कम बारिश

उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में मानसून के इस मौसम में अभी तक औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से उपलब्ध कराए गए ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के मुताबिक, मानसून की शुरुआत के बाद जून के पहले सप्ताह से 28 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से 40 में औसत से कम वर्षा हुई है। इन जिलों में से ज्यादातर पूर्वी उत्तर प्रदेश के हैं। कौशांबी, कुशीनगर और देवरिया में लंबी अवधि के औसत की तुलना में लगभग 70 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, संत कबीर नगर, पीलीभीत, मिर्जापुर, श्रावस्ती, चंदौली, बस्ती और कुछ अन्य जिलों में लंबी अवधि के औसत से बहुत कम बारिश हुई है। बारिश की कमी से धान और मक्के की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मेन्थॉल एक और फसल है, जिसे कम बारिश के कारण नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के इस मौसम में उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है, जबकि 17 जिलों में इस अवधि में औसत से अधिक पानी बरसा है।
Jul 29, 2023 | 03:23 PM IST

बारिश को लेकर परेशान न हों किसान, सरकार हर कदम पर साथ : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि बारिश कम हो या ज्यादा, किसान चिंतित न हों क्योंकि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।योगी ने एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अल्पवृष्टि के मद्देनजर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। एक बयान के मुताबिक, मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहरों में हर हाल में टेल तक पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने सिंचाई और विद्युत विभाग से हमेशा अलर्ट मोड में रहने को कहा। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़कर ज्यादातर जिलों में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बारिश असामान्य है, ऐसे में किसानों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा, “प्रदेश के सभी किसानों के खेत में हर हाल में पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए नदियों के पानी को नहरों की तरफ मोड़ने की व्यवस्था करें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि पानी हर हाल में नहर की टेल तक पहुंचे। नहरों की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त लगाए और यह सुनिश्चित करे कि बीच में कोई नहरों को काटने न पाए।” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता किसानों का हित हमारी प्राथमिकता है, ऐसे में अल्पवृष्टि के प्रभावों का सर्वे कराकर सटीक आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि जलाशयों में जमी गाद की सफाई कराई जाए और अल्पवृष्टि के मद्देनजर किसानों को अन्य वैकल्पिक फसलों की बुवाई के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
Jul 29, 2023 | 01:51 PM IST

मकानों को खतरा, लोगों में बढ़ी दहशत

हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन के बाद अब रामपुर बुशैहर में जमीन धंसने लगी है। जिससे कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं कुल्लू के आनी में देउरी खड्ड पूरे उफान पर है जिसकी डराने वाली तस्वीरें सामने आई है। यहां लोगों में दहशत बढ़ गई है। सोलन, मंडी, सिरमौर, चंबा, किन्नौर, हमीरपुर, ऊना में भी बारिश ने कहर बरपा रखा है।
Jul 29, 2023 | 01:50 PM IST

हिमाचल के कई जिलों में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश और बादल फटने का सिलसिला जारी है। वहीं कई जगह लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है। जिसके चलते सड़के और रास्ते बंद हो गए हैं और लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अलग-अलग हिस्सों में पिछले कई दिनों से बिजली पानी की व्यवस्था पूरी तरहा से ठप है वही जमीन धंसने के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
Jul 29, 2023 | 11:46 AM IST

तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर, चेतावनी जारी

Jul 29, 2023 | 10:19 AM IST

J&K: कई हिस्सों में लगातार बारिश, उधमपुर के रामनगर में पैदल पुल टूटा

Jul 29, 2023 | 10:17 AM IST

Maharashtra: चंद्रपुर के पठानपुरा का आवासीय क्षेत्र हुआ जलमग्न

Jul 29, 2023 | 10:15 AM IST

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर के एंट्री पॉइंट पर NH-5 हुआ ब्लॉक

Jul 29, 2023 | 09:23 AM IST

जयपुर-दिल्ली के लिए दौसा एक्सप्रेसवे के इस्‍तेमाल की सलाह

भारी बारिश के बीच, जयपुर ग्रामीण पुलिस ने जनता से राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर से दिल्ली के बीच यात्रा करने के लिए दौसा एक्सप्रेसवे लेने का आग्रह किया है। लगातार बारिश और फ्लाईओवर निर्माण के कारण जयपुर और दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर कोटपूतली और शाहपुरा में भारी जाम लग गया है। जयपुर ग्रामीण एसपी राजीव पचार के मुताबिक, हाईवे के दोनों तरफ करीब 10 किमी तक जाम लग गया है। पचार ने कहा, 'इसलिए यह अनुरोध है कि लोगों को दौसा एक्सप्रेसवे लेना चाहिए और जलभराव वाली गलियों से बचना चाहिए जो निर्माण स्थलों पर यातायात को अवरुद्ध कर रही हैं।'
Jul 29, 2023 | 09:21 AM IST

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

आगरा, अमरोहा, अलीगढ़, औरैया, बागपत, बदायूं, बलरामपुर, बुलंदशहर, बहराइच, बरेली, बाराबंकी, बिजनौर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, गोंडा, हापुड़, हाथरस, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, कासगंज, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, महोबा, मथुरा, मुरादाबाद, मेरठ, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, सहारनपुर, शामली, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, उन्नाव और आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
Jul 29, 2023 | 09:19 AM IST

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने ये जानकारी साझा की है कि शनिवार उत्तर प्रदेश के बागपत, बरेली, अमरोहा, बदायूं, औरैया, बिजनौर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, मुजप्फरनगर, मुरादाबाद, पीलीभीत, सहारनपुर, रामपुर, संभल, शामली, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
Jul 29, 2023 | 09:17 AM IST

पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत आसपास के कई हिस्सों में 29 जुलाई की सुबह जोरदार बारिश देखने को मिली। कई इलाकों में देर रात से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक यहां बारिश हो सकती है। यूपी के बरेली में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान बरेली में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बांदा में सर्वाधिक तापमान 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
Jul 29, 2023 | 08:46 AM IST

उत्तर प्रदेश में बारिश ने दी दस्तक!

एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मानसून एक्टिव हो गया है. बीते दो दिनों से यूपी के कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। गरज-चमक के साथ हो रही बारिश ने कई जगहों पर मौसम को सुहावना कर दिया है। बारिश के चलते लोगों को उमस गर्मी से राहत मिली है। कई जगहों पर जलभराव की समस्या से लोग परेशान हो गए हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में अगले 72 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है।