Weather Today: तीन दिन बाद भीषण गर्मी से थोड़ी राहत, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 24, 2023, 07:05 AM IST

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्य कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से राहत मिलने का अनुमान है। आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। 25, 26 और 27 मई को छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Weather Today: पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। इस गर्मी में घर में रह रहे लोगों को तो थोड़ी राहत थी लेकिन मजदूरों, बेघर लोगों और जानवरों के लिए स्थिति असहनीय हो गई थी। मंगलवार को हल्का बादल होने की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 22 मौसम केंद्रों में से 7 में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किए जाने के साथ दिल्ली के कुछ हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार शाम को हालांकि 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी हवाओं और आसमान में छाए बादलों ने उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी। मौसम विभाग के मुताबकि बुधवार दोपहर या शाम को बादल छाए रहेंगे और इस दौरान आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। जल्द दिल्ली एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के लोगों के लिए राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले तीन दिन यानी 26 मई तक अधिकतर इलाकों में बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Weather Today, Weather Forecast, Heat Wave, Rain, Delhi Weather, Relief from heat

Weather Forecast: अगले कुछ दिनों में गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं लाएगा। इसके परिणामस्वरूप, बृहस्पतिवार तक अधिकतम तापमान कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। इस महीने की शुरुआत में, मौसम कार्यालय ने मई में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम अधिकतम तापमान और कम लू वाले दिनों की भविष्यवाणी की थी। आईएमडी द्वारा दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में थोड़ी देरी की आशंका के साथ अधिकतम तापमान लंबे समय तक सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

End of Feed