Weather Report: दिल्ली, हिमाचल, मध्यप्रदेश, राजस्थान में आज हो सकती है बारिश, मौसम विभाग की भविष्यवाणी; जानिए बाकी राज्यों का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2023, 12:01 AM IST

Weather Report: राजस्थान में आंधी-बारिश की गतिविधियां अगले एक सप्ताह तक जारी रहने का अनुमान है। जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले एक सप्ताह तक आंधी-बारिश जारी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दो मई से सक्रिय होने से पुनः आंधी-बारिश का दौर आने वाला है।

Weather Report: दिल्ली समेत कई राज्यों में रविवार शाम आंधी के साथ-साथ बारिश भी हुई। जिसके बाद मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश में सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है।

weather news delhi today

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग कार्यालय ने दिल्ली में सोमवार को भी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने, बहुत हल्की बारिश और गरज का अनुमान लगाया है। साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

End of Feed