कड़ाके की सर्दी की कर लें तैयारी: पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, UP-बिहार में होने वाली है बारिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2023, 09:27 AM IST

Weather News: IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाड, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

Weather News: मौसम तेजी से बदल रहा है। मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है। दिल्ली- एनसीआर की बात करें तो यहां सुबह-सुबह कोहरा छोने के साथ तापमान भी नीचे जा रहा है और धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं। मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह धुंध छाए रहने की संभावना है, इसके साथ दिन में ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

Weather Report

मौसम समाचार

दरअसल, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। कश्मीर से लेकर हिमाचल तक जबरदस्त बर्फ पड़ रही है। ऐसे में मैदानी इलाकों में पारा नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि देश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

End of Feed